Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four government quarters in the PHED Colony will get a facelift; Rs 9.10 lakh will be spent.

Jind News: पीएचईडी कॉलोनी के चार सरकारी क्वार्टरों की बदलेगी सूरत, 9.10 लाख रुपये होंगे खर्च

Tue, 10 Nov 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four government quarters in the PHED Colony will get a facelift; Rs 9.10 lakh will be spent.
10जेएनडी17: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की पीएच कॉलोनी में बने चार सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 9 लाख 10 हजार 604 रुपये का टेंडर जारी किया है। लंबे समय से मरम्मत की जरूरत वाले इन आवासों को दुरुस्त करने से विभागीय कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी। चयनित ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी निविदा में चार क्वार्टरों की मरम्मत का कार्य सिविल वर्क्स श्रेणी में रखा गया है। मरम्मत होने के बाद सरकारी आवासों की स्थिति में सुधार होगा और कर्मचारी इनमें बेहतर सुविधाओं के साथ रह सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग का उद्देश्य उपलब्ध आवासों को उपयोग के योग्य बनाए रखना है, ताकि कर्मचारियों को आवास के लिए परेशानी न उठानी पड़े। टेंडर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक ठेकेदार 18 नवंबर शाम पांच बजे तक अपनी निविदा जमा कर सकेंगे। इसी दिन शाम को टेंडर खोला जाएगा। यह टेंडर पीएचईडी के जींद डिवीजन नंबर-1 की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और एजेंसी का चयन होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। विभाग ने कार्य के लिए 30 दिन की समयसीमा तय की है। इससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जहां पर क्वार्टरों में टूट-फूट है। उसको बेहतर तरीके से सुधारा जाएगा। - भानु प्रकाश शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article