फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four ambulances on road in five days, AC installed in operation theatre, patients will get direct benefit

Jind News: पांच दिन में ऑन रोड हुईं चार एंबुलेंस, ऑपरेशन थिएटर में लगा एसी मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

Sun, 19 Jul 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four ambulances on road in five days, AC installed in operation theatre, patients will get direct benefit
जींद। पीएम मोदी की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों के बीच जिला नागरिक अस्पताल की लंबे समय से लंबित स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पूरी कर दी गईं। महज पांच दिनों के भीतर चार नई एंबुलेंस ऑन रोड हो गईं जबकि ऑपरेशन थिएटर में एयर कंडीशनर भी स्थापित कर दिया गया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सुंदरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की औपचारिकताएं पूरी होते ही चारों एंबुलेंस को सेवा में शामिल कर लिया गया। इससे जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। अब स्वास्थ्य विभाग के पास एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) सहित कुल 33 एंबुलेंस उपलब्ध हैं जिससे गंभीर मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाना आसान होगा।
विज्ञापन


लंबे समय से ऑपरेशन थिएटर में एयर कंडीशनर लगाने की मांग भी पूरी हो गई है। इससे ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और संक्रमण नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर अस्पताल परिसर के बाहरी हिस्से का सुंदरीकरण, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा के बाद स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों और समयबद्ध कार्यों की सराहना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के प्रबंधन और समन्वय की प्रशंसा करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया।



वर्जन
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए विकसित की गई सुविधाओं का लाभ अब नियमित रूप से अस्पताल आने वाले हजारों मरीजों को मिलेगा। ऑन रोड हुई नई एंबुलेंस, ऑपरेशन थिएटर की आधुनिक सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होंगी। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article