फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Foundation stone of Majra Khap Panchayat will be laid in Roopgarh on July 1

Jind News: रूपगढ़ में एक जुलाई को रखी जाएगी माजरा खाप पंचायत के चबूतरे की नींव

Sun, 25 Jun 2023 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Majra Khap Panchayat will be laid in Roopgarh on July 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। माजरा खाप पंचायत की बैठक प्रधान गुरविंद्र सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि एक जुलाई को सुबह आठ बजे गांव रूपगढ़ में खाप पंचायत के चबूतरे पर हवन करवाया जाएगा। इस दौरान खाप पंचायत के चबूतरे की नींव सरपंच दीपक अलाहवत रखेंगे।
प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने बताया कि बैठक में 21 सदस्यों की एक प्रचार कमेटी बनाई गई है जो 27 व 28 जून को सभी गांव-गांव जाकर चबूतरे के लिए निमंत्रण देगी। केवल माजरा खाप पंचायत के तहत आने वाले गांवों के लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सामग्री खरीदने के लिए आठ सदस्य कमेटी भी बनाई गई है ताकि हिसाब-किताब में पारदर्शिता लाई जा सके। उन्होंने बताया कि चबूतरे के लिए 21 लाख रुपये मुख्यमंत्री कोष से स्थानीय विधायक के प्रयासों से खाप पंचायत को मिला है। जिस पर खाप विधायक का धन्यवाद करती है।
विज्ञापन

इसके अलावा 11 लाख रुपये जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह और पांच लाख रुपये जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप सिंह रंधावा ने निजी तौर पर दिया है। वहीं 11 लाख जिला परिषद ने अनुदान स्वरूप देने की घोषणा की है। फोर ने बताया कि माजरा खाप पंचायत कंडेला खाप पंचायत से तीन जुलाई 2016 को अलग हुई थी। जो आज खाप पंचायत का एक बहुत मजबूत संगठन बना चुकी है। एकाधिकार का विरोध करते हुए इस खाप ने सभी जातियों को सम्मान देते हैं। कार्यकारिणी का गठन किया गया है जो आम सहमति से निर्णय लेती है। खाप राजनीति से परहेज करती है। सात साल में तीन चुनाव हो चुके हैं जो आम सहमति से हुए हैं। खानदानी खाप पंचायतों को दर्पण दिखाते हुए माजरा खाप पंचायत ने अपना प्रधान गुरविंदर सिंह संधू जो असरफगढ़ के एक सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं उसे सर्वसम्मति से चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed