{"_id":"67ba120f32b766c6dd07f6c9","slug":"foundation-day-of-sarv-bura-sirohi-khap-will-be-celebrated-on-march-2-in-haat-village-jind-news-c-199-1-jnd1002-130452-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाट गांव में दो मार्च को मनाया जाएगा सर्व बूरा सिरोही खाप का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाट गांव में दो मार्च को मनाया जाएगा सर्व बूरा सिरोही खाप का स्थापना दिवस
विज्ञापन
22जेएनडी12-घोघडिय़ां गंाव में निमंत्रण देते हुए बूरा खाप के प्रतिनिधि। स्रोत खाप
जींद। सर्व बूरा सिरोही खाप का 12वां स्थापना दिवस हाट गांव मेंं दो मार्च को मनाया जाएगा। इसको लेकर बूरा गोत्र और खाप के लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। शनिवार को घोघड़ियां, बूढ़ाखेड़ा और हाट समेत कई गांवों में खाप के पदाधिकारियों ने निमंत्रण दिया।
इसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से पहुंचने की अपील की गई। बूरा सिरोही गोत्र के आईएएस, आईपीएस, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बूरा सिरोही रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दो मार्च को गांव हाट में स्थापना दिवस पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। खाप के राष्ट्रीय प्रधान रणवीर बूरा किरमच, राष्ट्रीय सचिव रमेश, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश खोखरी, आनंदराज सिरोही और पूर्व उपप्रधान सतनारायण ने बताया कि खाप हर साल संस्कृति, संस्कार, धर्म की सुरक्षा, साझा भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर स्थापना दिवस मनाती है।
खाप की मांग है कि विवाह या दूसरे खुशी के मौके पर डीजे की पाबंदी, मृत्युभोज बंद करने, मृत्यु पर शोक 13 दिन की बजाय सात दिन का मनाने, पगड़ी के 10 रुपये ही लेने, रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार में नहीं बुलाने, मृतक के शरीर पर संस्कार के समय एक चादर के अलावा दूसरा कपड़ा नहीं डालने और दहेज प्रथा बंद करने की मांग सरकार से की जा रही है। इसके अलावा खाप नशे और रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान चलाएगी। खाप की यह भी मांग है कि भारतीय नस्ल की देशी गाय की हत्या पर पाबंदी का कानून बनाया जाए। इस अवसर पर महेंद्र बूरा, मास्टर परमल बूरा, संतराम बूरा, विश्वास, एडवोकेट यज्ञदीप, मेलराम, जयप्रकाश और हरनारायण बूरा भी मौजूद रहे।