फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   formers strike hunger for water problem in railway underpass

रेलवे अंडरपास में भरे पानी की समस्या को लेकर किसानों ने की भूख हड़ताल

Fri, 21 Feb 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
formers strike hunger for water problem in railway underpass
रेलवे अंडरपास में भरे पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे किसान। - फोटो : Jind
लुदाना-मोरखी रेलवे अंडरपास पर मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने वीरवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। धरने के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे किसान जगबीर लुदाना, अशोक, बनी सिंह, प्रेम मोरखी व थांबू मोरखी ने कहा कि जब तक सरकार व रेलवे विभाग अंडरपास की जगह फाटक नहीं लगा देता वे ऐसे ही भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे पाला राम भिड़ताना, जय सिंह, सूबे सिंह, प्रताप, रघबीर और निहाल सिंह ने कहा कि यदि 25 फरवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो किसान रेल रोकने पर मजबूर होंगे। रेलवे विभाग के अधिकारियों के समय मांगने के बाद ही उन्होंने 25 फरवरी का समय रेलवे विभाग व सरकार को दिया है। रेलवे कर्मचारियों ने किसानों से समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए उच्च अधिकारियों को मामला संज्ञान में लाने की बात कही थी। इस पर किसानों ने रेलवे कर्मचारियों को पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया था। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग अंडरपास के पानी को रोकने के लिए सिलिंग लगाने की बात कह रहा है जो किसानों को मंजूर नहीं है। सीलिंग से इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने वाला है। जब से यह रेलवे अंडरपास बना है तभी से भूमि का जल स्तर ऊपर होने से अंडरपास में पानी भरा रहता है। ऐसे में अंडरपास में पानी जमा होने की समस्या का समस्या अंडरपास को बंद करके फाटक लगाने के बाद ही होगा। भाजपा नेता राजू मोर ने कहा कि रेलवे विभाग जल्द से जल्द किसानों की समस्या का हल करें। उन्होंने कहा कि अंडरपास में हर समय पानी भरा रहता है, जिससे किसानों व अन्य लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के हित के लिए चाहिए कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed