{"_id":"61d891597906e77c6b7a9e7d","slug":"former-sarpanch-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-jind-news-rtk63513089","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरपंच ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गांव खरक गादियां निवासी पूर्व सरपंच प्रगट सिंह (40) ने वीरवार रात को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। शुक्रवार सुबह करनाल के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रगट सिंह पर गांव के ही अक्षय व उसके पिता अजमेर ने एससी/एसटी के तहत केस दर्ज कराया था। वह फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
प्रकट सिंह के पिता जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे पर जिन लोगों ने एससी/एसटी के मामले दर्ज करवाए थे, उन्होंने ही बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाया है। उन्होंने बताया कि गांव खरक गादिया निवासी अक्षय व उसके पिता ने प्रगट सिंह व अन्य पर श्मशान घाट में मरी हुई बकरियों को दबाने के मामले में झगड़ा करने तथा उनके साथ जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाए थे। वर्ष 2020 अप्रैल व जुलाई में प्रगट सिंह व अन्य पर पुलिस ने एससी/एसटी की धाराओं समेत अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इसमें प्रगट सिंह फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा था। वीरवार रात को उसने घर में रखी जहरीली गोलियां खा ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे करनाल के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां शुक्रवार अल सुबह तीन बजे प्रगट सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
प्रगट सिंह के खिलाफ दो मामले एससी/एसटी के तहत दर्ज थे। फिलहाल प्रगट सिंह हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा था। रात को उसने जहरीली गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता जसवंत सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--हरिओम, थाना प्रभारी पिल्लूखेड़ा।