फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   former protest

धरना दे रहे किसानों ने अब जुलाना को सब डिविजन बनाने की उठाई मांग

Thu, 04 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
former protest
कुरुक्षेत्र से नारनौल तक बनने वाले नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मार्केट रेट देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने अब जुलाना को उपमंडल का दर्जा देने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसान तीन महीने से किलाजफरगढ़ गांव में आंदोलन कर रहे हैं। अब किसानों ने अपने न्याय की लड़ाई के साथ-साथ जुलाना क्षेत्र के विकास की आवाज भी उठाने का फैसला लिया है। किसान नेता रमेश दलाल ने बताया कि आंदोलन में भाग ले रहे सभी किसानों ने इस मुद्दे को उठाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में जुलाना पिछड़ गया है। इस क्षेत्र का जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। जुलाना विकसित क्षेत्र बनने के सारे मापदंड पूरे करता है। जुलाना को सब डिविजन बनाने से ही क्षेत्र का विकास संभव होगा।
विज्ञापन

मुआवजे पर शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं किसान
दलाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा घोषित संशोधित अवार्ड से किसान सहमत नहीं हैं। किसानों को मार्केट रेट से बहुत ही कम कीमत दी जा रही है। ऐसे में प्रशासन को जल्द ही वे दस्तावेज देने चाहिए, जिनके आधार पर मार्केट रेट तय किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान इस मामले का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से चाहते हैं। इसके चलते ही रेल रोकने का फैसला स्थगित कर दिया गया है। अब हर वीरवार को धरने पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूरा-निघाइया का बने स्मारक
इस दौरान किसानों ने भूरा-निघाइया का स्माकर बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि भूरा और निघाइया ने 150 साल पहले किसानों के हित में छह महीने तक लड़ाई लड़ी थी। अंत में अपनी शहादत दी थी। गौरतलब है कि लजवाना गांव निवासी जींद रियासत के समय राजा द्वारा नाजायज लगान वसूलने के विरोध में कट्टर दुश्मन होने के बावजूद भूरा और निघाइया ने एक होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इतना ही नहीं गांव में लगान वसूलने गए जींद रियासत के तहसीलदार कोरामल का ग्रामीणों ने सर कलम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed