फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former home guard shoots his only son in front of police, surrenders in court

Jind News: पुलिस के सामने ही पूर्व होमगार्ड ने इकलौते बेटे को गोलियों से छलनी किया, कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 16 Oct 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Former home guard shoots his only son in front of police, surrenders in court
जींद। चंडीगढ़ से भतीजे की शादी में अपने गांव तलोडा आए पूर्व होमगार्ड मदन लाल (57) ने बुधवार रात करीब 11 बजे झगड़ा सुलझाने आई डायल 112 की पुलिस के सामने ही इकलौते बेटे मुरारी लाल (25) को लाइसेंसी पिस्तौल से भून दिया। उसे पांच गोलियां लगीं। घटना के बाद भागे आरोपी ने वीरवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले पुलिस से वकीलों की नोक झोंक भी हुई। पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। बहू शिवानी ने ससुर समेत छह के खिलाफ एफआईआर कराई है। एसपी का दावा है कि जिस वक्त घटना हुई, पुलिस वहां से दूर थी। घटना के पीछे तीन एकड़ जमीन को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बहू शिवानी ने एफआईआर में कहा है कि ससुर बुधवार को अपने भतीजे की शादी में चंडीगढ़ से अकेले गांव आए थे। रात करीब 10 बजे मुरारी लाल से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते देख परिजनों ने ससुर को पड़ोस के घर के एक कमरे में रोक लिया। मुरारी अपने घर पर ही थे।
विज्ञापन


बकौल शिवानी, पति ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस बुला ली थी। पिता को पुलिस के सामने लाने के लिए मुरारी ने जैसे ही उनके कमरे का दरवाजा खोला, उन्होंने पुलिस के सामने ही लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरारी के सिर, सीने समेत पांच गोलियां लगीं। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाई। परिजन मुरारी को नागरिक अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में सदर थाना पुलिस ने मौके से 7.62 एमएम पिस्तौल के नौ खोल बरामद किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुरारी को पांच गोलियांं लगने की पुष्टि हुई है।

---
ताकती रह गई पुलिस, आरोपी का हो गया सरेंडर
पुलिस के सामने ही बेटे की हत्या करके भागा पूर्व होमगार्ड वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे वकीलों से बात कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गया। भनक पर पहुंची वकीलों के दखल से गिरफ्तार नहीं कर पाई। एसीजेएम जसबीर कौर की कोर्ट ने सरेंडर के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड पर दिया है।
----
बहू ने सास-ननदों और दो अन्य पर भी साजिश का लगाया आरोप

शिवानी ने एफआईआर में कहा है कि बुधवार रात 10 बजे परिवार का गुरबख्श उनके पति को बुलाने आया था। इसके बाद मुरारी की हत्या हो गई। घटना में गुरबख्श, सास मनजीत कौर, ननद पूजा व ममेरी ननद वंदना और कमलू साजिशन शामिल हैं।
---------
दो गुटों में बंटा है आरोपी का परिवार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार दो गुटों में बंटा है। बड़ी बेटी, पत्नी और गोद ली गई बेटी चंडीगढ़ में पूर्व होमगार्ड के साथ रहती है। दूसरे खेमे में बेटा-बहू और छोटी बेटी हैं। बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है। छोटी बेेटी आंचल का आरोप है कि कनाडा में नर्स बड़ी बहन पूजा पिता के नाम की तीन एकड़ जमीन हड़पना चाहती हैं। पिता चंडीगढ़ में घी की फैक्टरी व होटल भी चलाते हैं। इसी संपत्ति को लेकर विवाद है।
-----
बहन बोली-तीन बार हो चुकी हत्या की कोशिश
आंचल का आरोप है कि बीते वर्ष दिवाली के आसपास भाई मुरारी व मुझ पर गोली मारने की कोशिश की गई थी। भाभी शिवानी ने तीन बार पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पिता के पिस्तौल में गोली भरते वीडियो तक दिए थे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई करती तो भाई की जान बच जाती।
-----

होमगार्ड की नौकरी छोड़ी...चुना गया सरपंच
आरोपी पूर्व होमगार्ड मदन लाल ने करीब 10 साल पहले नौकरी छोड़कर जींद के अपने पैतृक गांव तलोडा से सरपंची का 2015 में चुनाव लड़ा था। यहां से वह जीत भी गया। हालांकि, वह चंडीगढ़ में पत्नी और गोद ली साले की बेटी वंदना के साथ रहता है।

----

वर्जन
बेटे की सूचना पर पुलिस गांव गई थी लेकिन हत्या पुलिस के सामने नहीं हुई। उस वक्त पुलिस दूर थी। आरोपी पिता समेत उनके परिजनों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करके दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
-कुलदीप सिंह, एसपी जींद
---------



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed