फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda raised questions on the recruitment process of government jobs in the state

पूर्व सीएम बोले: प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार नहीं करा रही सीबीआई जांच, किसी को संरक्षण देने में लगी है

Fri, 29 Oct 2021 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 11:41 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। हुड्डा ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने टीकरी बॉर्डर पर डंफर से कुचलने से हुई महिला किसानों की मौत पर भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda raised questions on the recruitment process of government jobs in the state
पत्रकार वार्ता करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जुलाना से पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार में नौकरियां दुकान पर किराना के सामान की तरह बिक रही हैं। सिपाही, परिचालक और क्लर्क आदि पदों के लिए रेट तय हैं। ऐसे में कांग्रेस ने विधानसभा में प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। सरकार सीबीआई से मामले की जांच नहीं करवा रही है। ऐसे में साफ है कि सरकार किसी को संरक्षण देने में लगी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार के समय में प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में देश में पहले स्थान पर था, लेकिन अब बेरोजगारी बढ़ गई है। इसके अलावा यहां अपराध भी बढ़ा है। हुड्डा ने कहा कि सरकार के संरक्षण में प्रश्नपत्र लीक करने वाले करोड़पति हो गए हैं और सप्लाई करने वाले लखपति हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके विपरीत प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा का गठबंधन नीतिगत नहीं, स्वार्थ है। दोनों के घोषणापत्रों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। हुड्डा ने कहा कि पहले जींद में 14 नवंबर को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन उस दिन शादियां ज्यादा हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम 18 नवंबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले वेतन की आस: पर्यटन निगम कर्मियों को दो माह, पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर को पांच महीने से नहीं मिला वेतन

टीकरी बॉर्डर पर महिलाओं को कुचलने की हो जांच
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रही महिला किसानों को ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से तीन की मौत भी हो गई। ऐसे में सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। साथ ही किसानों को मुआवजा भी दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed