{"_id":"672a6b00c194e6ec1306a324","slug":"former-female-sarpanch-and-husband-attacked-due-to-election-rivalry-jind-news-c-199-1-sroh1009-125269-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चुनाव की रंजिश में पूर्व महिला सरपंच और पति पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चुनाव की रंजिश में पूर्व महिला सरपंच और पति पर हमला
Wed, 06 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
जींद। अशरफगढ़ गांव की पूर्व महिला सरपंच और उनके पति से मारपीट करने, कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकत करने पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अशरफगढ़ गांव की पूर्व महिला सरपंच ने बताया कि जब उसने सरपंच का चुनाव लड़ा था, तो राजकर्ण यादव चुनाव हार गया था। चुनाव में राजकर्ण यादव का सहयोग उनके परिवार के लोग कर रहे थे। चुनाव हारने की वजह से वह उनसे रंजिश रख रहा था। इसी रंजिश के चलते वर्ष 2020 में उनके साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की थी। गांव का माहौल सुधारने के लिए जुलाना के पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा ने उनका समझौता करवा दिया था। इस पर उन्होंने अपना केस वापस ले लिया था।
पूर्व महिला सरपंच का आरोप है कि 3 नवंबर को वह अपने पति के साथ एक जानकार के बनाए गए घर को देखने के बाद लौट रही थी। जब वह घर के पास पहुंची तो हरमिंद्र सिंह, नौनिहाल सिंह, गुरदीप, भगवंत कौर, रमनदीप कौर व गुरदीप ने उनका रास्ता रोककर लाठी-डंडे व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चोट लगने की वजह से दोनों वहीं पर गिर गए। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ अश्लील हरकत की और कपड़े फाड़ दिए। बचाव के लिए शोर मचाने पर लोगों को आता हुआ देखकर हमलावर अपने घरों में घुस गए और छतों पर चढ़कर ईंटें मारीं।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व महिला सरपंच और उसके पति पर हमला करने के आरोप में हरमिंद्र सिंह, नौनिहाल सिंह, गुरदीप, भगवंत कौर, रमनदीप कौर व गुरदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।