फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former Chief Minister Bhupendra will reach the SC community's protest on January 15.

Jind News: 15 जनवरी को एससी समाज के धरने पर पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र

Sun, 14 Jan 2024 01:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Bhupendra will reach the SC community's protest on January 15.
जींद। रानी तालाब बीआर आंबेडकर चौक पर चल रहे एससी समाज एकता मंच के धरने पर 15 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आएंगे। यह जानकारी एससी समाज एकता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष रोशनलाल दुग्गल, कमल चौहान, धर्मपाल सिंहमार ने दी। गौरतलब है कि संतों के नाम से चौक बनवाने और उन पर संतों की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर एससी वर्ग के लोगों ने बीआर आंबेडकर चौक पर जुलाई माह से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इतने दिनों के बाद भी सरकार द्वारा मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के अड़ियल रवैये के कारण इन चौकों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। विपक्ष के नेता सरकार की एक तरह से पोल खोलने का काम करेंगे। सरकार महानपुरुषों संतों के नाम से जयंती मनाने का ढकोसला रचती है, दूसरी तरफ एससी समाजों के लोगों को अपने संतों के नाम से चौक बनवाने के लिए छह-छह महीनों से धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed