फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   For one who is peaceful from within, there is peace outside as well: Bharatendu

जो भीतर से शांत है उसके लिए बाहर भी शांति : भारतेंदु

Fri, 12 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
For one who is peaceful from within, there is peace outside as well: Bharatendu
12जेएनडी29-भारतेंदु शास्त्री।
उचाना। शहर के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी भारतेंदु शास्त्री ने कहा कि जो भीतर से शांत है उसके लिए बाहर भी सर्वत्र शांति ही है जिसका मन वश में नहीं है वही तो विवश है। यदि आपका मन शांत नहीं है तो हिमालय की शांति भी आपके जीवन को अशांत करने वाली प्रतीत होगी। अशांति कहीं और से नहीं आती भीतर से आती है। इसका जन्मदाता आपका मन ही है। जिसने मन को साध लिया वही तो साधु है। निरंतर अभ्यास से इस मन को नियंत्रित किया जा सकता है। पुजारी ने कहा कि मन न तो कभी तृप्त होता है और न ही एक क्षण के लिए शांत बैठता है। यह अभाव और दुख की ओर बार-बार ध्यान आकर्षित कराता रहता है। कभी कहीं आपको यथोचित सम्मान न मिला तो अकारण ही यह बार-बार अपमान होने का अहसास कराता रहेगा। मन सदैव अहम का पोषण चाहता है क्योंकि जहां मनुष्य के अहम को ठेस पहुंचती है, वहीं मन दुखी हो जाता है। मन को साध लेना ही तो जीवन की साधना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed