फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   For four years, the bread bank does not let the needy stomach sleep

चार साल से जरूरतमंदों को भूखे पेट नहीं सोने देता रोटी बैंक

Fri, 30 Oct 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
For four years, the bread bank does not let the needy stomach sleep
जेसीआई संस्था द्वारा सम्मानित होते रोटी बैंक के संचालक बलविंद्र नैन का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। आज भी हमारे देश में न जाने कितने ही लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने कार्य रोटी बैंक करता है। चार साल से रोटी बैंक रोजाना करीब 150 से 200 जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाकर उनका पेट भर रहा है। रोटी बैंक में 14 सदस्यों की टीम है, जो इस कार्य में लगी है। रोटी बैंक की दो रिक्शा हैं जो शहर में घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों के लिए राशन एकत्रित करती हैं।
विज्ञापन

रोटी बैंक के संचालक बलविंद्र सिंह नैन दनौदा ने कहा कि इस मुहिम में वह पिछले चार साल से लगे हुए हैं। जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए टीम घर-घर जाकर खाने-पीने की चीजें एकत्रित करते हैं। वहीं अन्य दानी सज्जन लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। जरूरतमंद लोगों के लिए रोटी बैंक में दाल, चावल व रोटी भरपेट मुफ्त मिलता है। बलविंद्र नैन ने बताया कि वह 2005 से कावड़ियों के लिए मुफ्त में भंडारा लगाते थेे। वहीं से उन्हें अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरणा मिली। उसके बाद 2016 में उन्होंने जींद में नागरिक अस्पताल के पास रोटी बैंक की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि उनके आसपास कोई भी जरूरतमंद रात को भूखे पेट न सोए। हमारे समाज में कई जरूरतमंद लोग हैं जो किसी कारणवश अपने लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पाते। ऐेसे में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। जरूरमंद लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध करवाने की मुहिम के लिए रोटी बैंक संस्था को दिसंबर 2018 में जींद की सामाजिक संस्था जेसीआई व 2019 में सृष्टि फाउंडेशन ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन

लोगों से अपील : रोटी बैंक के संचालक बवविंद्र नैन ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग सहायता कर सकते हैं। अगर कोई जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए राशन व अन्य किसी प्रकार से सहायता करना चाहता है तो गोहाना रोड स्थित नागरिक अस्पताल के सामने रोटी बैंक के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा सहयोग उन्हें समाज के लोगों का मिलेगा, उतने ज्यादा जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करने में उन्हें आसानी होगी। इसलिए उन्होंने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जरूरतंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं।

रोटी बैंक के संचालक बलविंद्र नैन।

रोटी बैंक के संचालक बलविंद्र नैन। - फोटो : Jind

गोहाना रोड पर नागरिक अस्पताल के पास रोटी बैंक।

गोहाना रोड पर नागरिक अस्पताल के पास रोटी बैंक।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed