फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Football players who returned from Sweden after playing Gothia Cup were welcomed

Jind News: गोथिया कप खेलकर स्वीडन से लौटी फुटबॉल खिलाड़ियों का किया स्वागत

Fri, 25 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Football players who returned from Sweden after playing Gothia Cup were welcomed
24 जेएनडी02-स्वीडन से वापस लौटने पर खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए स्कूल स्टाफ और ग्राम पंचायत। स
जींद। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर विद्यालय में गोथिया कप खेलकर स्वीडन से लौटी फुटबॉल खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।मुख्याध्यापक मुकेश गोयत ने बताया कि छात्राओं ने स्वीडन में फुटबॉल के गोथिया कप में भाग लिया।
विज्ञापन

15 वर्ष आयु वर्ग में जिला जींद की टीम ने हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया व गोथिया कप स्वीडन के लिए क्वालीफाई कर लिया था। 15 जून से नौ जुलाई तक मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में कैंप लगा। 10 जुलाई को टीम ने स्वीडन के लिए उड़ान भरी। इस टीम में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर की पांच, भंभेवा की छह, सफीदों से एक और हिसार से तीन खिलाड़ी शामिल थी।
विज्ञापन

उन्होंने 14 जुलाई से 20 जुलाई तक स्वीडन में फुटबॉल महाकुंभ के गोथिया इंटरनेशनल कप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 70 देशों से 800 टीमों ने भाग लिया। जिला जींद की इस टीम ने पहली 32 टीमों में चयनित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गांव पहुंचने पर सरपंच सुखबीर जागलान, विद्यालय के मुख्याध्यापक मुकेश गोयत, पंचायत सदस्यों व विद्यालय के स्टाफ ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश बुआना ने कहा कि विद्यालय के डीपीई राजेंद्र सिंह ने अपने अथक व निरंतर प्रयास से छात्राओं में खेल की भावना को जगाया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने इस साल हैंडबॉल की राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी रग्बी, फुटबॉल और हैंडबॉल में राष्ट्रीय एवं राज्यस्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed