{"_id":"584071344f1c1b2616de6015","slug":"fog-weather-train-bus-transportation-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से लगे रफ्तार पर ब्रेक, आज भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से लगे रफ्तार पर ब्रेक, आज भी आसार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
धुंध के बीच से गुजरते वाहन।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह का स्वागत धुंध से हुआ है। वीरवार को भी धुंध का असर रहा। अल सुबह ही घनी धुंध होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लोग कार्यालयों में देरी से पहुंचे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी धुंध की संभावना जताई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिन में तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।
अल सुबह शुरू हुई धुंध का असर सुबह करीब साढ़े दस बजे तक रहा। वहीं दिन में चली करीब छह किलोमीटर प्रति घंटा की हवा से धुंध जल्दी छंट गए। धुंध का असर रेलवे यातायात पर भी पड़ा है। जींद से गुजरने वाली ट्रेनों में अवध-आसाम करीब दस घंटे देरी से चल रही है। सर्दी बढ़ने से वीरवार सुबह लोग अलाव तापते नजर आए।
बारिश की नहीं उम्मीद
मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश की उम्मीद नहीं है। बिना बारिश के पड़ने वाली धुंध से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार इस मौसम में दमा के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। नौनिहालों को भी सर्दी से बचाना चाहिए।