फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog stopped the speed, visibility was only two meters

Jind News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, दृश्यता सिर्फ दो मीटर

Thu, 28 Dec 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed, visibility was only two meters
27जेएनडी35 : शहर के बीच घने कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
जींद। जिले में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। इसका असर जनजीवन व यातायात पर देखने को मिला। बुधवार को कोहरे में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं कई जगह लोग अलाव सेंककर ठंड से बचाव करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 62 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल धुंध तथा कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। दिन का आगाज घनी धुंध तथा कोहरे के साथ हुआ। हवा की गति काफी मंदी रही लेकिन ठंड से कंपकपी छुटती रही। हालात यहां तक रहे कि दो मीटर दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रही था। वाहन एक दूसरे के पीछे लाइट जला कर सड़कों पर लाइन में चलते दिखाई दिए। कुछ स्थानों पर सड़क किनारे ट्रक तथा ट्राले भी इंडीकेटर जला कर सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। हवा की गति कुछ तेज होने पर दोपहर को धुंध तथा कोहरा छंटा लेकिन आशिक असर दोपहर बाद में बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। येलो जाेन में आने के कारण प्रशासन की तरफ से लोगों से अनुराेध किया गया कि यदि जरूरी नहीं हो तो लोग घरों में ही रहें।
विज्ञापन

धुंध व कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों तथा आफिस में जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड में धुंध तथा कोहरे के बीच अपने वाहनों का इंतजार करते देखा जा सकता है। कार्यालयों में भी कर्मी कुछ देरी से पहुंच रहे हैं। धुंध तथा कोहरे से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। वाहन देरी से रवाना हो रहे हैं और देरी से ही गतंव्य पर पहुंच रहे हैं। लंबी दूरी की बसें आधा से दो घंटा देरी से तो ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए लाभदायक
फसलों के लिए धुंध तथा कोहरा फायदेमंद धुंध तथा कोहरा फसलों के लिए संजीवनी बना हुआ है। सर्द मौसम में फसल बिजाई के बाद से बारिश नहीं हुई है। मौसम अनुकूल होने के कारण फसलों को अच्छी ग्रोथ मिल रही है। जिसमें धुंध व कोहरे से फसलों को अच्छा फायदा मिल रहा है। फसलों को अच्छा फुटाव भी मिल रहा है। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि धुंध तथा कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है। किसान ठंड को देखते हुए शाम को फसलों की सिंचाई करें। फिलहाल धुंध तथा कोहरे से राहत के आसार नही हैं। आगे ठंड ओर बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed