{"_id":"6782d88451358bdb48014aa3","slug":"fog-slowed-down-the-speed-of-trains-reached-patalkot-late-by-four-and-a-half-hours-jind-news-c-199-1-sroh1006-128282-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धुंध ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची पतालकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धुंध ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची पतालकोट
विज्ञापन
11जेएनडी15-रेलवे जंक्शन पर देरी से पहुंची अवध-असम एक्सप्रेस। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर गुजरने वाली ट्रेनों की शुक्रवार रात को पड़ी गहरी धुंध ने रफ्तार रोक दी। ट्रेनों को आधी रफ्तार के साथ चलाया गया, जिससे ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। शनिवार सुबह आठ बजकर 56 मिनट पर आने वाली 14624 पतालकोट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से 13 बजकर 26 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। इसके साथ-साथ सात एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई, जोकि काफी देरी से जींद जंक्शन आई। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई और उन्हें ठंड के बीच ट्रेनों को लेकर इंतजार करना पड़ा।
जींद जंक्शन पर 18 बजकर 17 मिनट पर आने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस शुक्रवार रात को 19 बजकर 35 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के जींद से निकलते ही धुंध भी शुरू हो गई थी। कुछ ही समय बाद धुंध गहरी हो गई। इसके बाद ट्रेन की रफ्तार को धीमा किया गया। लगभग 50 किमी. की रफ्तार से ही ट्रेन को चलाया गया, जबकि आम दिनों में यह ट्रेन 120 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। रफ्तार धीमी होने के कारण यह ट्रेन नरवाना अतिरिक्त 20 मिनट लेकर पहुंची।
बॉक्स
ट्रेन नाम
निर्धारित
देरी से पहुंची
14623 पतालकोट एक्सप्रेस
05:57
09:07
15733 फरक्का एक्सप्रेस
09:18
15:20
15909 अवध-असम एक्सप्रेस
18:15
19:50
12137 पंजाब मेल
11:44
12:23
14624 पतालकोट एक्सप्रेस
08:56
13:26
15734 फरक्का एक्सप्रेस
17:38
10:59
19412 साबरमती एक्सप्रेस
21:23
22:46
वर्जन
धुंध के कारण रोजाना ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार रात को भी गहरी धुंध से छह-सात एक्सप्रेस ट्रेनें काफी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन