{"_id":"55aa9ab2273862eb5c57afa670bf64c4","slug":"fock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घने कोहरे के साथ सोमवार से सर्दी ने दस्तक दी। कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर साफ नजर आया। घने कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता सुबह सात बजे करीब पांच से छह मीटर तक रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह दस मीटर तक थी। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। सुबह से शुरू हुआ कोहरा दोपहर तक जारी रहा। कोहरे के कारण सबसे अधिक दिक्कत स्कूल बस और छोटे वाहन चालकों को उठानी पड़ी। बाहर से आने वाली रोडवेज की बस भी देरी से डिपो पहुंची।
कल बारिश की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश भर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे धुंध बढ़ने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पारा गिर सकता है। न्यूनतम तापमान फिलहाल करीब दस डिग्री तक रहा, जो मंगलवार को आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद बुधवार को आसमान में बादल होने के कारण न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
बिना रिफ्लेक्टर के वाहन बने परेशानी
बेशक धुंध शुरू हो गई है, लेकिन काफी ऐसे वाहन हैं, जिन पर न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही फोग लाइट। इससे दूसरे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि सोमवार को छाए घने कोहरे के बावजूद जिले भर में कोई बड़ी दुर्घटना होने की सूचना नहीं है, लेकिन ऐसे वाहन धुंध के चलते खतरे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन