{"_id":"28e29f4933a59fc19c31f64715e08526","slug":"flying-papers-tucked-in-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में सिमटी सीएम फ्लाइंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में सिमटी सीएम फ्लाइंग
जींद, अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए गठित सीएम फ्लांइग टीम लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है। पहले तो शिकायत करना बड़ा मुश्किल है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत को लेकर बार-बार फोन करने पड़ते हैं। जैसे-तैसे शिकायत का रजिस्ट्रेशन हो जाए तो सिर्फ जांच करके उस शिकायत को खानापूर्ति में डाल दिया जाता है।
उचाना विकास मंच के प्रधान राजेश, समाज सेवी विकास सफा खेड़ी ने कहा कि अब सीएम फ्लाइंग की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे, ताकि किसी शिकायत की जांच होने के बाद उस पर कोई कार्रवाई तो हो।
सीएम फ्लाइंग लोगों के लिए अब दिखावा बनती जा रही है। जांच के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई होती है। दो शिकायतकर्ताओं द्वारा इसकी शिकायत सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राजेश ने कहा कि उचाना कलां गांव में पार्क में असुविधाओं के साथ यहां बनी झील में आज तक पानी नहीं डालने सहित अन्य सुविधाओं को लेकर हर साल लाखों रुपये खर्च कर मात्र दिखावा करने की शिकायत उचाना विकास मंच ने की थी। इसकी जांच भी आई, लेकिन एक महीने के भी पार्क की स्थिति जस की तस है।
सफा खेड़ी गांव के विकास श्योकंद ने डेढ़ महीने पहले सीएम फ्लाइंग से गांव में प्लाट को लेकर शिकायत की थी। इसकी जांच को एक महीना हो गया है कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विकास ने बताया कि उसकी शिकायत की सीएम फ्लाइंग ने जांच भी कर ली, लेकिन अभी तक मामला नहीं सुलझा है।
जींद कार्यालय से आती है शिकायत
उचाना क्षेत्र में अब तक कितनी शिकायत आ चुकी है। कितनी शिकायतों का समाधान हो चुका है इस बारे में मेरे पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। जींद सीआईडी विभाग के कार्यालय से ही शिकायतें आती है जिन पर जांच करके भेज दिया जाता है। इस बारे में उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं कि कितनी शिकायतें आई हैं कितने का समाधान हुआ है।
विनोद शर्मा, एफओ, उचाना