{"_id":"68b0a1d592d197690e0846d0","slug":"flood-in-jammu-only-train-to-katra-cancelled-jind-news-c-199-1-sroh1006-139993-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जम्मू में बाढ़, कटरा जाने वाली एकमात्र ट्रेन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जम्मू में बाढ़, कटरा जाने वाली एकमात्र ट्रेन रद्द
Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी08-नरवाना जंक्शन पर खड़ी जम्मूतवी ट्रेन, जो दो दिन से रद्द चल रही है। फाइल फोटो
जींद। जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर जम्मू-कटरा जाने वाली एकमात्र जम्मूतवी एक्सप्रेस दो दिन से रद्द चल रही है। अब इस ट्रेन को निजामुद्दीन स्टेशन से चलाया जा रहा है। इसके कारण जम्मू जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। जींद जंक्शन से रोजाना 70-80 यात्री जम्मू-कश्मीर की ओर से आवागमन करते हैं।
जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। कई जगह पुल बह गए हैं। ऐसे में ट्रेन यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई है। इसको लेकर कटरा से चलकर जींद से गुजरने वाली जम्मूतवी 19804 को रद्द कर दिया है।
अब यह ट्रेन दो दिनों से रद्द चल रही है। वीरवार को इस ट्रेन को निजामुद्दीन जंक्शन से जबलपुर के लिए रवाना किया गया है। ऐसे में जम्मू कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु भी दोबारा ट्रेन चलने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
जींद जंक्शन पर रोजाना 50-60 लोग जम्मू कश्मीर की ओर जाने के लिए टिकट बुकिंग कराते हैं लेकिन अब यात्री धीरे-धीरे टिकट को रद्द करवा रहे हैं। वहीं 15-20 यात्री जनरल बोगी में सफर करते हैं।
-- -- -- -- --
जम्मू में बारिश के कारण पुल और रास्ते बह गए हैं। इसके कारण जम्मूतवी एक्सप्रेस को दो दिन से रद्द किया गया है। अब यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से चलाई जा रही है। जैसे ही जम्मू में हालात सामान्य होंगे, ट्रेन का दोबारा संचालन हो जाएगा।
-जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।