{"_id":"66c4d3dfab9ac827bf07dd93","slug":"five-youths-attacked-a-bike-rider-after-stopping-him-jind-news-c-199-1-sroh1006-121783-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक सवार को रोककर पांच युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक सवार को रोककर पांच युवकों ने किया हमला
Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
जींद। जुलाना बाईपास पर बोलेरो सवार युवकों ने बाइक रुकाकर लाठी-डंडों तथा रिवॉल्वर से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जुलाना में दाखिल करवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने, धमकी देने के आरोप में दो युवकों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बुढ़ाखेड़ा लाठर निवासी परमेंद्र ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुलाना की एक बाइक एजेंसी में कार्य करता है। 15 अगस्त की शाम को ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह जुलाना बाईपास के पास पहुंचा, तो उनकी बाइक के आगे बोलेरो गाड़ी आकर रुकी और उसमें से चार-पांच युवक उतरकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया, तो एक युवक ने उसकी गर्दन पर रिवॉल्वर का बट मार दिया, जिससे वह गिर गया। फिर एक युवक ने फोन किया और उसने अंकित तथा रौनक से बात करवाने के लिए कहा। उसने फोन पर कहा कि आज इसे मार देते हैं, फिर वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह नागरिक अस्पताल में दाखिल था। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही अंकित और रौनक ने रंजिश के चलते पहले भी हमला कर चुके हैं। इसको लेकर उसने मामला भी दर्ज करवाया हुआ है। एएसआई ओमबीर सिंह ने बताया कि अंकित और रौनक को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।