फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five years imprisonment for two convicts of snatching from a woman

Jind News: महिला से छीना झपटी करने के दो दोषियों को पांच-पांच वर्ष कैद

Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for two convicts of snatching from a woman
जींद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतू गर्ग की अदालत ने महिला से छीना झपटी करने के दो दोषियों को पांच-पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषियों को छह-छह माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन

सिंघपुरा गांव निवासी अर्चना ने सात नवंबर 2021 को पुलिस का दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी भाभी नेहा के साथ पैदल ही गांव जा रही थी। जब वह हाट रोड पर शिव मंदिर के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके थैले की छीन लिए थे। इसके बाद भाग गए थे। थैले में सूट, तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान था। सदर थाना सफीदों पुलिस ने अर्चना की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ छीना झपटी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच मे गांव सोगल माजरा निवासी अमन, कच्चा कैंप पानीपत निवासी अमित का नाम सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन तथा उसके दोस्त अमित को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतू गर्ग की अदालत ने अमन तथा अमित को पांच-पांच वर्ष कारावास तथा 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed