{"_id":"657df2f04cb2f1b9740483d5","slug":"five-villages-will-be-given-the-status-of-drug-free-village-jind-news-c-199-1-sroh1009-10297-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच गांवों को दिया जाएगा नशा मुक्त गांव का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच गांवों को दिया जाएगा नशा मुक्त गांव का दर्जा
Sun, 17 Dec 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी25: ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार। विज्ञप्
जींद। नशा मुक्त अभियान के तहत एडीजीपी श्रीकांत जाधव हिसार मंडल की टीम ने जिले के पांच गांवों को प्रथम चरण में नशा मुक्त गांव का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इसमें ढांडा खेड़ी, दरियावाला, संगतपुरा, ईंटल कला व ईक्कस गांवों को नशा मुक्त गांव घोषित कर नशा मुक्त गांव का सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले एडीजीपी की टीम ने जिले भर में नशामुक्ति के लिए अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया था।
इस अभियान को कारगर बनाने के लिए शनिवार को एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता व यूएनओ से सम्मानित सज्जन कुमार ने पांच गांवों का दौरा किया और नशा मुक्ति टीम द्वारा इन गांवों में किए गए कार्यों व धरातल पर आए बदलाव की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से बैठक कर गांव की हालत का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में कोई नशा तस्कर नहीं आता और न ही कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है। जो भी नशा पीड़ित थे उनका उपचार शुरू हो चुका है। ग्रामीणों ने खुशी जताई की उनके गांव को ड्रग मुक्त गांव का सम्मान मिलता है। इस पर आने वाली पीढ़ी भी गर्व महसूस करेगी और हर प्रकार के ड्रग्स व नशे से युवा पीढ़ी दूर रहेगी। प्रवक्ता ने बताया कि गांव में ड्रग तस्कर नहीं हैं, लोगों ने अवैध शराब की शिकायत दी है। इस पर जल्द ही प्रभावी कार्रवाई कर इस समस्या को दूर किया जाएगा। जिसके बाद इन गांवों को ड्रग मुक्त गांव घोषित कर सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा गांवों के युवा मंडलों, समाजसेवियों का गांव को ड्रग मुक्त करने में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी एडीजीपी हिसार मंडल द्वारा करवाया जाएगा। इस अवसर पर पांचों गांवों के सरपंच जिसमें रेनू बाला, ज्योति, सुषमा, रामनिवास, बलजीत सिंह मौजूद रहे।