{"_id":"62ec14630a7b282661151a75","slug":"five-thousand-students-wishing-to-take-admission-in-the-colleges-of-the-district-applied-in-four-days-jind-news-rtk6542891119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक पांच हजार विद्यार्थियों ने किए चार दिन में आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक पांच हजार विद्यार्थियों ने किए चार दिन में आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। स्नातक कक्षाओं में दाखिले क े लिए वीरवार तक जिले के लगभग पांच हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने सरकारी कॉलेजों को चुना है। लड़कियों की पहली पसंद जींद का राजकीय महिला महाविद्यालय बना हुआ है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी अधिकतम पांच कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। आठ अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इसमें आने वाले दस्तावेजों की क मेटी ने जांच शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए केवल आठ दिनों का समय मिला है, जिसमें से चार दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अब मात्र चार दिन बचे हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार आठ अगस्त के बाद आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पाएंगे। 12 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी और इसमें शामिल विद्यार्थी 16 अगस्त तक अपनी फ ीस जमा करवा सकेंगे। 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और दूसरी मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थी 23 अगस्त तक अपनी फ ीस जमा करवा सकते हैं। इसी बीच 22 अगस्त से ही कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। उसके बाद ओपन काउंसिलिंग के जरिए खाली सीटों को भरा जाएगा। राजकीय कॉलेज प्राचार्य शीला दहिया ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की साइट सही तरीके से चल रही है, इसलिए विद्यार्थी आठ अगस्त से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं आए।