{"_id":"5ee7baaf8ebc3e42b14e9bc2","slug":"five-people-arrested-for-beating-the-young-man-jind-news-rtk559596971","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ा खेमावती में गांव नारा निवासी युवक विकास खर्ब की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव खेड़ा खेमावती निवासी प्रवेश, माखन उर्फ मनोज, गांव पाजू कलां निवासी मन्नू और गांव धर्मगढ़ निवासी शिवचरण व मोती उर्फ राहुल के रूप में हुई है। पांचों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसआई छतरपाल ने बताया कि गांव खेड़ा खेमावती निवासी संजय व सैटी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने विकास की गाड़ी से निकाले गए 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है।
जानकारी के लिए सात जून को देर शाम गांव नारा निवासी विकास खर्ब की गाड़ी से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया था। विकास खर्ब व उसके पिता राजेश ने युवक का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे उसके घर खेड़ा खेमावती छोड़ने चले गए, जहां पर घायल युवक के परिजनों ने विकास तथा उसके पिता राजेश पर हमला कर दिया था। इसमें दोनों घायल हो गए थे। साथ ही उनकी कार भी तोड़ दी थी। उनकी गाड़ी से 70 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान विकास खर्ब ने आठ जून के दम तोड़ दिया था। राजेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।