फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five new courses will be started in CRSU, admission will be done under new education policy

सीआरएसयू में शुरू होंगे पांच नए कोर्स, नई शिक्षा नीति के तहत होंगे दाखिले

Sat, 16 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five new courses will be started in CRSU, admission will be done under new education policy
सीआरएसयू में हुई बैठक में भाग लेते दाखिला प्रक्रिया के लिए गठित कमेटी सदस्य। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू)में नए सत्र के लिए होने वाले दाखिलों तथा प्रोस्पेक्टस तैयार करने को लेकर विश्वविद्यालय सभागार में शैक्षणिक कमेटी की शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर एसके सिन्हा ने की। बैठक में नए सत्र में होने वाले दाखिलों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रोस्पेक्टस बनाने के लिए और पांच नए कोर्स नए सत्र में शुरू करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इन नए कोर्स में एमए हिंदी, एमए राजनीतिक विज्ञान, एमएससी बॉटनी, एमएससी जोलॉजी, बीबीए और बीकाम आनर्स पांच वर्षीय योजना नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शुरू करने के लिए उनके मुख्य पहलुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रोस्पेक्टस के डिजाइन को लेकर और विश्वविद्यालय में चल रहे 16 कोर्सेज की पूरी डिटेल और किस कोर्स में कितनी सीटें होंगी, उसके बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रोफेसर एसके सिन्हा ने बताया कि नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उसके अंदर जो यूजीसी की गाइडलाइन होंगी, उसके आधार पर उनकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रोस्पेक्टस जल्द ही तैयार हो जाएगा और विद्यार्थियों को उसके अंदर हर कोर्स से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर एडमिशन प्रक्रिया के लिए गठित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल हरियाणा बोर्ड की ओर से 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन सीबीएसई की ओर से परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। सीबीएसई की तरफ से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed