फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five miscreants on two bikes looted Rs 4.60 lakh from the car rider

दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने कार सवार से लूटे 4.60 लाख रुपये

Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants on two bikes looted Rs 4.60 lakh from the car rider
तेज आंधी आने के कारण झांझ कलां गांव के पास एक व्यक्ति को कार रोकना भारी पड़ गया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों ने कैथल जिले के करोड़ा गांव निवासी राजबीर पर रॉड से हमला कर 4.60 लाख रुपये लूट लिए। वीरवार को दोपहर डेढ़ बजे हुई वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर छापा मारने शुरू कर दी।
विज्ञापन

कैथल जिले के गांव करोड़ा निवासी राजबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर नौ में रहता है। वहां पर उसकी रोड़ी-बजरी की दुकान है। वीरवार को वह उचाना में अपने भांजे विजय को 4.60 लाख रुपये देने के लिए कार में सवार होकर आ रहा था। जब वह झांझ गांव के पास पहुंचा तो तेज आंधी आ गई। जिसकी वजह से उसने कार को बिजली घर के पास खड़ी कर आंधी के समाप्त होने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच नकाबपोश युवक आए और गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। उसके मुंह पर रॉड से हमला कर रुपयों से भरा बैग उठा लिया। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने रॉड से उसकी बाजू पर वार किया. इसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी बाल भवन रोड पर हुई थी लूट
दो दिन पहले भी नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक दुकानदार से दो मोबाइल लूट लिए थे। लूट की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अब तक कामयाबी नहीं मिली थी कि दूसरी वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों को पकड़ने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज का लिया जाएगा सहारा
झांझ गांव के पास व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। सभी टीमें आरोपियों की तलाश में हैं। वारदात को अंजाम देने के आरोपियों को पकड़ने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र पकड़ा जा सके।
दिनेश कुमार सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed