{"_id":"6266e7f618109c7fc27d19a2","slug":"five-laborers-injured-after-being-hit-by-an-agent-s-car-jind-news-rtk6448838152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती की अनियंत्रित कार चाय पी रहे मजदूरों से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती की अनियंत्रित कार चाय पी रहे मजदूरों से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रोहतक रोड स्थित शहर की अनाज मंडी में सोमवार देर शाम आढ़ती की बेकाबू कार की चपेट में आने से चाय पी रहे पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है जबकि चार अन्य को भी चोटें आई हैं। इस घटना से नाराज मजदूरों ने बवाल करते हुए कुछ समय के लिए हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर मजदूरों को शांत किया।
अनाज मंडी का एक आढ़ती सोमवार की शाम अपनी गाड़ी लेकर रोहतक रोड की तरफ आ रहा था। उसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर चाय पी रहे मजदूरों में जा घुसी। जिसमें पांच मजदूर गाड़ी की चपेट में आ गए लेकिन चोट एक मजदूर को ज्यादा आई। जिसकी पहचान बिहार निवासी अमित के रूप में हुई। साथी मजदूरों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़ कर फ रार हो गया। घटना के बारे में जब अन्य मजदूरों को पता चला तो सभी एकजुट हो गए। कुछ देर तक मजदूर जींद-रोहतक नेशनल हाइवे पर बैठे और उन्होंने मंडी गेट को भी बंद किया। बाद में आढ़तियों ने समझा बुझा कर अंदर ले गए। मजदूरों ने बताया कि पांच मजदूर गेहूं की बोरियों पर बैठे चाय पी रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने चपेट में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में था।
बाक्स
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद मजदूरों को समझाकर शांत किया। मजदूरों को कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-विनोद कुमार चौकी प्रभारी रोहतक रोड।