फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   five employees found absent in surprise inspection of cm flaying team

सीएम फ्लाइंग टीम के औचक निरीक्षण में पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
five employees found absent in surprise inspection of cm flaying team
रिकार्ड खंगालते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य। - फोटो : Jind
सीएम फ्लाइंग ने बुधवार सुबह नौ बजे सफीदों रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में दबिश दी। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कई कर्मचारी आधे घंटे की देरी से कार्यालय पहुंचे। दस सदस्यों वाली सीएम फ्लाइंग टीम ने दो घंटे तक कार्यालय के रिकॉर्ड व कार्यशैली की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुछ लोगों ने सीएम फ्लाइंग के समक्ष ही काम के लिए बार-बार चक्कर कटवाने के आरोप लगाए। हालांकि सीएम फ्लाइंग टीम ने इनकी लिखित शिकायत नहीं ली, लेकिन यह मामला रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा। यह पूरी रिपोर्ट अब अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे सीएम फ्लाइंग टीम निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में सफीदों रोड स्थित प्राधिकरण के कार्यालय पहुंची। टीम के छापे की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों को फोन व मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यालय में कुल 20 कर्मचारी हैं। छापा के दौरान सात कर्मचारी साढ़े नौ बजे तक कार्यालय पहुंचे और पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने हर कमरे में जाकर कर्मचारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों की कार्यशैली और काम को निपटाने के तरीके के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन रिकार्ड जांचा, मिला ठीक
जांच के दौरान कार्यालय के कमरा नंबर एक में ऑनलाइन रिकॉर्ड जांचा गया। इसमें कार्यालय द्वारा किए जाने वाले कामों के लिए आए आवेदन से लेकर उनके निपटान तक की पूरी प्रक्रिया देखी गई। इस दौरान अधिकतर काम ठीक मिले।
कार्यालय के काम से गए थे कोर्ट
सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि जेई रोहित, अकाउंटेंट सुशीला, कानूनी सलाहकार सौरभ, चौकीदार जोगेंद्र व प्रोसेसर रामपाल अनुपस्थित हैं। करीब आधे घंटे बाद कानूनी सलाहकार सौरभ व चौकीदार जोगेंद्र कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे कार्यालय के काम से कोर्ट गए थे। हालांकि टीम को उनकी मूवमेंट की एंट्री नहीं मिली। वहीं बताया गया कि जेई रोहित फील्ड में गए हुए हैं। बहरहाल पांच कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखा गया है। जिन लोगों ने तर्क दिए हैं, उनकी जांच की जाएगी।
नहीं हुई फौजी के प्लाट की निशानदेही
बोहतवाला गांव निवासी सरेश ने सीएम फ्लाइंग सदस्यों को बताया कि प्राधिकरण कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी लोगों के चक्कर कटाते हैं। सुरेश ने कहा कि उसका बेटा अजय सेना में तैनात है। उसने चार मरले का प्लाट लिया है। 40 हजार रुपये वेतन में से 20 हजार रुपये प्लाट की किस्त जा रही है। पेट काटकर अपना आशियाना बनाने की योजना है। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस प्लाट की निशानदेही तक नहीं की है। इसके लिए उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी, फिर भी निशानदेही नहीं हुई। आज तक यह तय नहीं हो पाया है कि वहां उनका प्लाट है या नहीं। सुरेश के अनुसार निशानदेही नहीं होने पर उन्होंने यह प्लाट बेचने की योजना बनाई, लेकिन इसके लिए भी कर्मचारी औपचारिकता पूरी नहीं कर रहे हैं। दो महीने से वे हर कार्य दिवस पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
कंप्लीशन रिपोर्ट के लिए मिल रहे धक्के
डिफेंस कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक होशियार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की अंधेरगर्दी से वह परेशान हो चुके हैं। उन्होंने 2012 में मकान लिया था। इस पर कंप्लीशन रिपोर्ट के लिए जुर्माना किया गया था। इसकी 24 हजार रुपये राशि तभी भर दी थी, लेकिन आज तक यह रिपोर्ट नहीं मिली है। चार महीने पहले उन्होंने संपदा अधिकारी को भी इसकी शिकायत दी थी। तब संपदा अधिकारी ने फोन कर कर्मचारियों को तुरंत काम करने को कहा था, लेकिन हर बार कर्मचारी कोई न कोई बहाना बना देते हैं। कहते हैं कि किसी अधिकारी की आईडी पर अटका हुआ है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
एक किलोमीटर दूर इंजीनियरिंग शाखा में भी हड़कंप
सीएम फ्लांइग टीम ने सफीदों रोड स्थित प्राधिकरण के संपदा अधिकारी कार्यालय पर दबिश दी, लेकिन एक किलोमीटर दूर हुडा मार्केट स्थित इंजीनियरिंग शाखा में भी हड़कंप मचा रहा। सीएम फ्लाइंग टीम यहां नहीं पहुंची, लेकिन कर्मचारी यहां बेचैन दिखे। किसी भी वाहन की आहट सुनकर कर्मचारी व अधिकारी चौंक जाते। दिनभर कर्मचारी अपनी सीट पर जमे रहे।
सीएफ फ्लाइंग टीम सुबह नौ बजे ही कार्यालय पहुंच गई थी। टीम में दस लोग शामिल थे। यहां चौकीदार से लेकर प्रोसेसर, जेई, एडीए व अकाउंटेंट सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ कर्मचारियों ने कार्यालय के काम से बाहर होने की बात कही है। इसकी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

विक्रम सिंह, निरीक्षक, सीएम फ्लाइंग टीम।

 लोगों की शिकायतें सुनते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य।

लोगों की शिकायतें सुनते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य।- फोटो : Jind

 जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम।

जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed