{"_id":"6579f684fbebd0992c003017","slug":"five-crore-63-lakhs-will-be-spent-on-gabi-sahib-temple-dushyant-jind-news-c-199-1-sroh1006-10141-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैबी साहिब मंदिर पर खर्च होंगे पांच करोड़ 63 लाख : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैबी साहिब मंदिर पर खर्च होंगे पांच करोड़ 63 लाख : दुष्यंत
Wed, 13 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी21-नरवाना क्षेत्र में दौरे के दौरान एक गांव में संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटा
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना (जींद)। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नरवाना स्थित गैबी साहिब मंदिर व तालाब को ऐतिहासिक धरोहर बनाया जाएगा। इस पर पांच करोड़ 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे नरवाना हलके की अलग पहचान बनेगी। वह बुधवार को गांव जाजनवाला में पूर्व सरपंच शेर सिंह नैन व उसकी धर्मपत्नी रजिया देवी की मूर्ति स्थापना के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नरवाना में विकास कार्यों पर अब तक 800 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। इस राशि से नरवाना हलके की तस्वीर बदली है और इसका सीधा फायदा क्षेत्र के लोगों को मिला है। कहा कि 800 करोड़ की राशि से नरवाना हलके में सड़कें दुरुस्त की गई हैं। प्रत्येक गांव में व्ययामशाला, पार्क, तालाबों का सौंदर्यकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत घर, युवाओं के लिए जिम का सामान, लाइब्रेरी, गांव की फिरनी, सामूहिक चौपाल, गलियों का निर्माण व अन्य कार्यों का निर्माण करवाया गया है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने नरवाना मोर पत्ती, धर्मसिंह कॉलोनी, गुरथली, हमीरगढ़ व हंसडेहर गांवों में ग्रामीणों को संबोधित किया। गांव कलौदा में दस गांवों के किसानों ने रजबाहा का लेवल ठीक करवाने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने किसानों को कहा कि उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रजबाहे के लेवल को ठीक किया जाएगा।
बॉक्स
सच्चाखेड़ा में बनाया जाएगा गांव के लिए बाईपास
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हाईवे के लगते गांव सच्चाखेड़ा के ग्रामीण उससे मिले थे और कहा था कि यहां पर दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। इस पर अधिकारियों को बुलाकर तुरंत मंजूरी दिलवाई गई। अब सच्चा खेड़ा गांव जिले का इकलौता गांव है जहां बाईपास निकाला जाएगा। नरवाना में एचएसआईआईडीसी में लगातार नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, चेयरपर्सन कुलदीप रंधावा, कृष्ण राठी, शीला भ्याण, सुरेंद्र गोयत, बिट्टु नैन, अमर नैन, शीला चहल, अनुराग खटकड़, जयभगवान मौजूद रहे।