फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five accused of jam and stone pelting sent to jail in protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में जाम व पथराव करने के पांच आरोपी भेजे जेल

Sun, 19 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five accused of jam and stone pelting sent to jail in protest against Agneepath scheme
जींद। अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को शहर के नए बस अड्डे के सामने हाईवे जाम करने और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में पकड़े गए पांच आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को शहर के बस अड्डे पर युवाओं ने हाईवे को जाम कर पुलिस पर पथराव किया था। जिसमें पुलिस के कई कर्मचारियों को चोटें आई थी। इसके अलावा पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 18 युवकों को हिरासत में लेकर 200 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पूछताछ में 13 युवकों को छोड़ दिया गया, जबकि पांच को नामजद कर शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed