फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five accused arrested in case of robbery from employee of finance company

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Nov 2021 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in case of robbery from employee of finance company
जींद। डाहौला-शामदो मार्ग पर स्थित अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक नवंबर देर शाम को एक लाख 60 हजार रुपये लूटने के पांच आरोपियों को अलेवा थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम को शामदो बस स्टैंड के पास से काबू कर लिया। इनमें से एक नाबालिग को हिसार सुधार गृह में भेज दिया, जबकि चार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से 84 हजार रुपये की नकदी व वारदात में प्रयोग की गई चार बाइक बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि एक नवंबर देर शाम को अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमरेश से डाहौला-शामदो गांव के बीच में दो बाइकों पर आए पांच युवकों ने एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने डाहौला गांव निवासी आशीष को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें डाहौला गांव निवासी आशीष, शहीराज, प्रदीप उर्फ अमित विजय शामिल हैं। इन सभी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चारों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बीरबल ने बताया कि आरोपियों से 84 हजार रुपये की नकदी व दो बाइक बरामद की गई हैं। इन दोनों बाइकों को वारदात में प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed