{"_id":"60d0ddc18ebc3e32cc32fe1e","slug":"first-dose-of-corona-vaccine-was-administered-to-15408-people-in-a-day-for-the-first-time-in-the-district-jind-news-rtk614062936","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार एक दिन में लगाई गई 15408 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार एक दिन में लगाई गई 15408 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में 33 स्थानों पर मेगा टीकाकरण दिवस मनाया। इन 33 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की 106 टीमों ने वैक्सीन लगाई। पहली बार एक दिन में 15408 लोगों ने पहली तथा 1923 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में पहली डोज लगवाने वालों की संख्या दो लाख को पार कर गई है। अब तक जिले के 206830 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि 25696 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि सोमवार को दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली तथा 26 ने दूसरी डोज लगवाई। सात फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली तथा 21 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 12223 लोगों ने पहली तथा 131 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 2267 लोगों ने पहली तथा 745 ने दूसरी डोज लगवाई। इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयु के 909 लोगों ने पहली तथा एक हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
डॉ. नवनीत ने बताया कि अब तक 6687 स्वास्थ्य कर्मचारी पहली तथा 3567 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 3613 फ्रंट लाइन वर्कर पहली तथा 1964 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 63819 लोग पहली तथा 939 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 66369 लोग पहली तथा 7303 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 66342 लोग पहली तथा 11923 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
जींद। सोमवार को अर्बन इस्टेट स्थित सेठों वाली धर्मशाला में वैक्सीन लगाने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को आयोजकों ने सम्मानित किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जींद शहर में शीलापत्ती मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, शर्मा नगर, पुरानी अनाज मंडी में नुक्कड़ सभाएं करके लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। इसके अलावा लोगों को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए। इस मौके पर स्वास्थ्य निरिक्षक राममेहर वर्मा के अलावा, अमरजीत, मुकेश रानी, सोनिया, जगदीप, मंजू रानी, मुकेश कुमारी, दिनेश, ओमप्रकाश, गुरनाम, शीला देवी, सूरजमुखी, राजरानी, रानी भी उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद की जयंती शाखा ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया।