फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   First case of swine flu found in the district, health department on alert

Jind News: जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
First case of swine flu found in the district, health department on alert
29जेएनडी15: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के प्रथम तल पर बनाया गया स्वाइन फ्लू के लिए स्पेशल वार
जींद। जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। बुढ़ा खेड़ा गांव निवासी एक वर्षीय बच्चे में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे का फिलहाल हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्चे की केस हिस्ट्री जुटानी शुरू कर दी है ताकि संक्रमण के संभावित स्रोत और संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने अर्बन एस्टेट निवासी एक बुजुर्ग को भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल लिया है। सैंपल जांच के लिए रोहतक भेजा गया है। हालांकि, अभी तक इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग में संक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विभाग की टीम संदिग्ध मरीज की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड तैयार
स्वाइन फ्लू के साथ-साथ जिले में डेंगू के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक डेंगू के सात मरीज मिल चुके हैं। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के प्रथम तल पर डेंगू और स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को इस वार्ड में भर्ती कर अन्य मरीजों से अलग रखकर इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू और डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।

घबराने के बजाय सावधानी बरतें : डॉ. ढांडा
नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने कहा कि स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध मरीजों की जांच और उनकी निगरानी की जा रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी बरतने और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह और इलाज लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed