फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire started due to spark from ripper, 300 acres burnt

Jind News: रिपर से निकली चिंगारी से लगी आग, 300 एकड़ में जले फाने

Tue, 30 Apr 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark from ripper, 300 acres burnt
29जेएनडी20: मेहरड़ा गांव में आग लगने से जला ट्रैक्टर। संवाद
जुलाना। मेहरड़ा गांव में तूड़ा बनाते समय रिपर से निकली चिंगारी के कारण फानों में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक 300 एकड़ में फाने जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन

मेहरड़ा गांव निवासी आनंद कुमार फाने से तुड़ा बनवा रहे थे। इस दौरान रिपर से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। ट्रैक्टर चालक ने धुआं उठता देखकर नीचे कूद गया। आग ने इतना भयानक रूप धार कर लिया कि मेहरड़ा, लजवाना कलां और रिंढाना गांव में खेतों तक पहुंच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जींद, जुलाना और गोहाना से फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक 300 एकड़ में गेहूं के फाने जल चुके थे।

29जेएनडी20: मेहरड़ा गांव में आग लगने से जला ट्रैक्टर। संवाद

29जेएनडी20: मेहरड़ा गांव में आग लगने से जला ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed