{"_id":"635ccbdf5a8f59620464b542","slug":"fire-broke-out-in-tyre-factory-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: टायर फैक्टरी में लगी आग, लाखों के टायर जले, आठ फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: टायर फैक्टरी में लगी आग, लाखों के टायर जले, आठ फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत से पाया काबू
Sat, 29 Oct 2022 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:15 PM IST
सार
शुरुआती तौर पर जींद से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार सफीदों, पिल्लूखेड़ा, उचाना तथा नरवाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका
विज्ञापन
जींद में टायर फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव झांझ कलां के पास टायर से तेल निकालने की फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। फैक्टरी में जलते टायरों का धुआं काफी दूर तक फैल गया। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपये कीमत के पुराने टायर जल चुके थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव झांझ कलां के पास जींद-पटियाला नेशनल हाईवे के साथ बनी टायरों से तेल निकालने की फैक्टरी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जलते हुए टायरों से निकला धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। धुएं से जींद-पटियाला मार्ग भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना पाकर फैक्टरी मालिक और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती तौर पर जींद से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार सफीदों, पिल्लूखेड़ा, उचाना तथा नरवाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक लगभग 10 लाख रुपये कीमत के पुराने टायर जल कर राख हो चुके थे।
फैक्टरी मालिक विनोद ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के कारण लेबर अपने घर गई हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्टरी में आग लग गई है। जिसमें उन्हें काफी नुकसान हुआ है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला कर आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।