{"_id":"664bc87f61059b59800ae804","slug":"fire-broke-out-in-trees-of-roadways-workshop-extinguished-in-one-and-a-half-hour-jind-news-c-199-1-sroh1006-117356-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोडवेज वर्कशॉप के पेड़ों में लगी आग, डेढ़ घंटे में बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोडवेज वर्कशॉप के पेड़ों में लगी आग, डेढ़ घंटे में बुझी
Tue, 21 May 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी13-बस स्टंैड वर्कशाप में पेड़ों में लगी आग बुझाते रोडवेज कर्मी। संवाद
नरवाना। बस स्टैंड परिसर की कर्मशाला के परिसर में खड़े पेड़ों में सोमवार को आग लग गई। गनीमत यह रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पेड़ों में आग लगने के कारण उठने वाले धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। पेड़ों में लगी भयंकर आग का जब बस स्टैंड कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की, मगर वह सफल नहीं हो सके। आग बुझाने के प्रयास में बस अड्डे पर रखे सात अग्निशमन यंत्र भी खाली हो गए। आग इतनी फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। इसके बाद बस स्टैंड परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी आने तक बस स्टैंड के इंचार्ज सतीश कुमार और अन्य कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियों के साथ आग बुझाने की कोशिश जारी रखी। अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया, मगर तब तक काफी पेड़ जल चुके थे। आग किन कारणों से लगी पता नहीं चल पाया है। वहीं समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग और भी भयंकर रूप ले सकती थी। कर्मशाला के पीछे की तरफ दीवार के लगते कई निजी शिक्षण संस्थान हैं, जहां पर हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। आग के इतने भयंकर रूप लेने का कारण पेड़ों के आसपास साफ-सफाई नहीं करवाना था। साफ-सफाई नहीं होने के कारण पेड़ों से झड़ने वाली पत्तियां वही नीचे जमा हो गई थीं। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया था।
रोडवेज कर्मशाला में लगे पेड़ों में सोमवार को अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई थी, जिसके बाद दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना रोडवेज महाप्रबंधक को भी दे थी। -सतीश कुमार, इंचार्ज, बस अड्डा नरवाना।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मशाला में लगे पेड़ों में सोमवार को अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई थी, जिसके बाद दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना रोडवेज महाप्रबंधक को भी दे थी। -सतीश कुमार, इंचार्ज, बस अड्डा नरवाना।

20जेएनडी13-बस स्टंैड वर्कशाप में पेड़ों में लगी आग बुझाते रोडवेज कर्मी। संवाद
विज्ञापन