{"_id":"57d1b3904f1c1b9679317278","slug":"fir-on-6-man-duplicate-colddrinks-making-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने के मामले में फैक्ट्री मालिक सहित सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने के मामले में फैक्ट्री मालिक सहित सात नामजद
jind
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशनपुरा गांव के निकट ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बिशनपुरा गांव के निकट एक मकान में नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री चल रही है। फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से कोल्ड ड्रिंक तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिशनपुरा गांव के निकट बने एक मकान में छापेमारी की तो मकान में कोल्ड ड्रिंक बनाने का काम चल रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान मकान से भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक, केमिकल, मशीन और ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर भी बरामद किए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के मालिक जींद निवासी प्रवीण, बिशनपुरा निवासी गोबिंद उर्फ विक्की, बलजीत, रवि, अशोक, दीपक व खरेंटी निवासी मनजीत के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने जींद निवासी प्रवीण के मकान से भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक, केमिकल, मशीन व ब्रांडेड कंपनियों के लेवल बरामद किए हैं। प्रवीण अपने मकान में नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री चलाता था। पुलिस ने इस मामले में प्रवीण सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- रोहताश, इंस्पेक्टर
सीआईए स्टाफ
विज्ञापन
पुलिस ने जींद निवासी प्रवीण के मकान से भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक, केमिकल, मशीन व ब्रांडेड कंपनियों के लेवल बरामद किए हैं। प्रवीण अपने मकान में नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री चलाता था। पुलिस ने इस मामले में प्रवीण सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- रोहताश, इंस्पेक्टर
सीआईए स्टाफ