फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Final notice to two sarpanches on getting marksheet fake

Jind News: मार्कशीट फर्जी मिलने पर दो सरपंचों को अंतिम नोटिस

Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
Final notice to two sarpanches on getting marksheet fake
जींद। गांगोली गांव के सरपंच और अब थुआ गांव के सरपंच की दसवीं की मार्कशीट जांच में फर्जी पाई गई है। दोनों सरपंचों को प्रशासन द्वारा आखिरी नोटिस जारी किया गया है। अब दोनों को अपनी चौधर गंवानी पड़ सकती है। जिला प्रशासन ने अब सरकार से यह सूचना मांगी है कि हरियाणा सरकार किन-किन शिक्षा बोर्डों की मान्यता देती है। अब जिन सरपंचों की मार्कशीट बिना मान्यता वाले बोर्ड की मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि वर्ष 2022 में दो नवंबर को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हुए थे। इनमें जिले भर में कई गांवों में नवनिर्वाचित सरपंच के दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए कुछ लोगों इसकी शिकायत डीसी कार्यालय में दी गई। डीसी ने संबंधित एसडीएम से इस मामले में जांच के आदेश दिए। जिन गांवों के खिलाफ शिकायत आई है, उनके सरपंचों के दस्तावेजों की जांच अब की जा रही है। पहले गांगोली गांव के सरपंच कृष्ण की मार्कशीट को फर्जी बताते हुए गांगोली गांव निवासी महेंद्र ने शिकायत दी थी। इसकी जांच की गई तो यह शिकायत सही मिली। वहीं गांव थुआ निवासी सुरेश और अन्य लोगों ने गांव के सरपंच राजेश के खिलाफ शिकायत देकर इसकी मार्कशीट को भी फर्जी बताया था। इसकी जांच में यह मार्कशीट फर्जी मिली। राजेश ने 10वीं कक्षा पंजाब शिक्षा बोर्ड से उत्तीर्ण दिखाई है। इसकी जानकारी पंजाब शिक्षा बोर्ड से मांगी गई तो बोर्ड ने ऐसी कोई मार्कशीट जारी करने से मना किया।
विज्ञापन

बॉक्स
गांगोली गांव के सरपंच कृष्ण की मार्कशीट पहले ही फर्जी मिल चुकी है। अब थुआ गांव के सरपंच राजेश की मार्कशीट भी फर्जी पाई गई। दोनों सरपंचों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अन्य सरपंचों की मार्कशीट की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. मनोज कुमार, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed