फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fifth elderly woman from the same family came corona positive

एक ही परिवार की पांचवीं बुजुर्ग महिला आई कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fifth elderly woman from the same family came corona positive
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अर्बन इस्टेट निवासी जिस परिवार के पहले चार लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, वहीं अब इस परिवार की एक 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो जींद का रहने वाला है लेकिन कहीं बाहर रहता है। जिले में इस समय नौ एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 29 दिसंबर से कोरोना पॉजिटिव केसों का सिलसिला शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। अर्बन इस्टेट निवासी एक 55 वर्षीय महिला की शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस परिवार के चार सदस्य पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई जा रही है। यह व्यक्ति फिलहाल जींद में नहीं रहता लेकिन जींद का स्थायी निवासी है। जिले में इसके साथ ही दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 21219 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20674 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में नौ एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed