फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fever survey campaign conducted in Julani

Jind News: जुलानी में चलाया बुखार सर्वे अभियान

Sat, 12 Sep 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fever survey campaign conducted in Julani
फोटो 11जेएनडी19-जुलानी में बुखार से पीड़ित महिला के खून का नमूना लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को जुलानी गांव में रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान की। संदिग्ध मरीजों के आवश्यकतानुसार रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
अभियान में स्वास्थ्यकर्मी पवन श्योकंद, सुशील शर्मा, पूनम, बिमला रानी, जयवीर नेहरा और पवन कुमार ने ग्रामीणों से बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी सहित अन्य लक्षणों की जानकारी ली। उन्होंने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना जरूरी है। कूलर, गमले, पानी की टंकियों, पुराने टायर और टूटे बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed