{"_id":"6aef655486af75f4730149fc","slug":"festival-of-lights-adorned-with-floral-rangolis-students-convey-a-message-of-environmental-conservation-jind-news-c-199-1-sroh1006-163394-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फूलों की रंगोलियों से सजाया दीपोत्सव, छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फूलों की रंगोलियों से सजाया दीपोत्सव, छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी12-प्राकृतिक फूलों से आकर्षक रंगोली तैयार करतीं छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। दिवाली पर महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने प्राकृतिक फूलों और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल और रघुबीर भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्राओं की ओर से तैयार रंगोलियों का अवलोकन किया और उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।
डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि दीपों का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दिवाली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। छात्राओं ने प्राकृतिक फूलों से रंगोलियां बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में संस्कृति के प्रति जुड़ाव और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि त्योहारों को परंपराओं के साथ पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए। संस्था शिक्षा और कौशल विकास के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मकता विकसित करने के लिए भी प्रयासरत है। इस अवसर पर अंकिता खटकड़, अंजली वर्मा, गौरव मौजूद रहे।