फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fencer Khushi Wins Silver and Bronze Medals at the Asia Cup

Jind News: फेंसिंग खिलाड़ी खुशी ने जीते एशिया कप में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

Thu, 23 Apr 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fencer Khushi Wins Silver and Bronze Medals at the Asia Cup
23जेएनडी07: खुशी ​खिलाड़ी।
जींद। फेंसिंग खिलाड़ी खुशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने एशिया कप में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2022 में करिअर की शुरुआत फेंसिंग (तलवारबाजी) की थी। शुरुआत में यह उनके लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण खेल था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं।
उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट वर्ष 2024 में सऊदी अरब में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप था। इसके बाद मलेशिया में आयोजित एशिया कप 2024 में उन्होंने टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

खुशी ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने कुवैत में आयोजित एशियन चैंपियनशिप और चीन में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसी वर्ष भारत में आयोजित एशिया कप 2025 में उन्होंने व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। खुशी अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच दिनेश और वीणा को दिया जिनके मार्गदर्शन में वह शुरुआत से ही प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता सरकारी शिक्षक हैं और हर कदम पर उनका साथ देते हैं। इसके अलावा उनके भाई का भी उन्हें सहयोग मिलता है। फेंसिंग के लिए प्रेरणा डीएवी स्कूल के बच्चों से मिली जो रोजाना इस खेल का अभ्यास करते हैं।

उनको देखकर ही उन्होंने इस खेल को अपनाया और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई हैं। खुशी का सपना है कि वह आने वाले समय में और बड़े मंचों पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतें और भारत का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed