फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female doctor caught aborting in hospital

अस्पताल में गर्भपात करती महिला चिकित्सक को पकड़ा

Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Female doctor caught aborting in hospital
अस्पताल में जांच करते डॉ. पालेराम कटारिया व उनकी टीम। संवाद - फोटो : Jind
भिवानी रोड स्थित कुमार अस्पताल पर मंगलवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर वहां से अस्पताल संचालक को गर्भपात की दवा देते हुए पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा की दो गोलियां भी बरामद की हैं। इसके अलावा ग्राहक द्वारा चिकित्सक को दिए गए 1200 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया को सूचना मिली थी की भिवानी रोड पर स्थित कुमार अस्पताल में गर्भपात का काम किया जाता है। उन्होंने एक गर्भवती महिला को 1200 रुपये देकर गर्भपात की दवाई लाने के लिए भेजा। जब महिला ने चिकित्सक से गर्भपात करवाने की बात कही तो अस्पताल संचालक बीएएमएस डॉ. धीरज तथा उनकी पत्नी ने महिला से 1200 रुपये लेकर गर्भपात की गोलियां दे दी। उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया। इशारा मिलते ही डॉ. पालेराम कटारिया की टीम ने अस्पताल में दबिश दी।
विज्ञापन

डॉ. पालेराम ने बताया कि अस्पताल से गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दो गोलियां तथा चिकित्सक की दराज से 1200 रुपये बरामद किए गए हैं। इन नोटों का स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही नंबर नोट कर लिया था। मामले की सूचना बाद में पुलिस को दी गई। पुलिस ने चिकित्सक धीरज के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. पालेराम ने कहा कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। एएसआई यशवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed