फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female doctor assaulted for dowry, case registered against husband

Jind News: दहेज के लिए महिला चिकित्सक से मारपीट, पति पर केस दर्ज

Mon, 31 Mar 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Female doctor assaulted for dowry, case registered against husband
जींद। एक महिला चिकित्सक ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने और दहेज का सामान वापस नहीं लौटाने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2022 को सुखदेव निवासी 12 क्वार्टर, हिसार के साथ हुई थी। दोनों एमबीबीएस चिकित्सक हैं। उसके पति सुखदेव, ससुर सुबेर सिंह, सास बनारसा देवी और ननद ज्योति ने शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है की शादी से पहले भी उसके पति ने उसे 25 हजार रुपये की मांग की थी जो उसने उनके बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे। महिला ने अपने पति पर शराब पीकर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी और दूसरी औरतों से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया। उसका पति जबरन उसके वेतन को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाता था। उनकी कई बार पंचायतें हो चुकी हैं और हर बार उसके ससुराल वाले गलती मानकर उसे ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed