{"_id":"d1a8bd9aa659bc98d442167cdef89507","slug":"fear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के बाहर भिड़े सांड, लोगों की सांसें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के बाहर भिड़े सांड, लोगों की सांसें अटकीं
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों के लिए आफत बन चुके लावारिस सांडों की भिड़ंत रविवार दोपहर बस स्टैंड के बाहर भी देखने को मिला। यहां सांडों की लड़ाई के कारण करीब आधा घंटे तक लोगों की सांसें अटकी रही। आसपास के लोगों ने ईंटों से मारकर सांडों को यहां से भगाया।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड के बाहर दो सांड आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते इनकी लड़ाई काफी आक्रामक हो गई। कभी एक सांड दूसरे को धकेलता तो कभी दूसरा उसे धकेल देता। इससे बस स्टैंड के बाहर और अंदर लोग काफी घबरा गए। यहां तक कि बस स्टैंड के बाहर खड़े लोग भी भाग कर रोडवेज वर्कशॉप की ओर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी दौरान बस स्टैंड पर मौजूद कुछ लड़कों ने ईंट फेंकनी शुरू कर दी। करीब आधा घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सांडों को भगाया गया। इस दौरान शिव कॉलोनी की ओर का रास्ता करीब आधे घंटे बंद रहा।
विज्ञापन