{"_id":"6159dbf28ebc3e93ff1c2265","slug":"father-in-law-arrested-for-forcing-woman-to-commit-suicide-jind-news-rtk625937388","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शाहपुर गांव में 21 वर्षीय महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सदर थाना पुलिस को 25 अगस्त को दी शिकायत में खरकबुरा गांव के सतीश ने बताया था कि उसकी बहन विक्की की शादी मई 2020 को शाहपुर गांव के सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सोनू 27 सितंबर 2020 को उनके गांव में उसकी शादी में आया था। वहां पर उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सोनू को बदले में अपनी बाइक दे दी थी, लेकिन एक सप्ताह बाद सोनू उनकी बाइक वापस उनके घर छोड़ गया था। फिर उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। 25 अगस्त को सोनू, देवर मोनू और ससुर सतबीर और सास ने फंदा लगाकर उसकी बहन की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सायं को चार बजे सोनू ने फोन कर सूचना दी थी कि उसकी बहन विक्की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या के आरोप में शाहपुर गांव निवासी सोनू, सतबीर, मोनू और महिला की सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।