फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmmer, mandi, lock, jind

किसानों ने मेला मंडी के गेटों पर जड़ा ताला

Sat, 08 Oct 2016 12:00 AM IST
jind
jind Updated Sat, 08 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
farmmer, mandi, lock, jind
मंडी गेट पर लगे ताले को तुड़वाते सचिव पवन चोपड़ा। - फोटो : bureau
 मिल मालिकों की मनमानी के चलते अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। मंडी के गेट पर तालाबंदी होने से एसडीएम किरण सिंह मंडी से बाहर नहीं निकल पाए। मंडी के गेट पर तालाबंदी की सूचना मिलते ही शहर थाना रविश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों के शांत नहीं होने पर मार्केट कमेटी सचिव ने गेट का ताला तोड़कर एसडीएम को वहां से निकाला। मेला मंडी में धान की फसल का खरीद कार्य शुरू नहीं होने से गुस्साए किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में एसडीएम किरण सिंह से मिलने पहुंचे। किसानों ने एसडीएम से धान की खरीद को सुचारु रूप से शुरू करवाने की मांग की और मंडी में होने वाली परेशानियों से एसडीएम को अवगत करवाया। शहर की मेला मंडी और कपास मंडी धान की फसल से खचाखच भर चुकी हैं। धान की खरीद कम और आवक ज्यादा होने के कारण किसानों के साथ-साथ आढ़ती और आमजन भी परेशान हैं। किसानों ने कहा कि वह पिछले दस दिनों से मेला मंडी में धान की फसल लिए बैठे हैं, लेकिन एजेंसियों और मिल मालिकों की मनमर्जी के चलते उनकी धान बेकद्री हो रही है। सरकार का बेलगाम अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं है। अगर सरकार चाहे तो मिल मालिक और एजेंसी एक आदेश पर किसानों की फसल खरीद सकते हैं, लेकिन कहीं न कहीं सरकार भी इन मिल मालिकों और एजेंसी के अधिकारियों से मिलकर किसानों का शोषण कर रही है, लेकिन एसडीएम किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाए। इससे गुस्साए किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। मंडी गेट पर ताला जड़ दिए जाने के कारण एसडीएम मंडी से बाहर नहीं निकल पाए। बाद में मार्केट कमेटी सचिव ने गेट का ताला तोड़कर एसडीएम को वहां से निकाला।
विज्ञापन


डीसी ने रेस्ट हाउस में सुनी आढ़तियों और किसानों की समस्या
डीसी विनय सिंह शुक्रवार दोपहर बाद नरवाना पहुंचे और हरियल रेस्ट हाउस में किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने कहा कि विभाग के बड़े अधिकारियों के दौरे के बाद भी उनकी धान सड़कों पर पड़ी है जिससे किसानों को परेशानी व नुकसान हो रहा है। इससे पहले डीसी विनय सिंह ने गढ़ी और धमतान की मंडियों का दौरा करके किसानों की समस्याएं सुनी। गढ़ी में किसानों की शिकायत थी कि उनकी धान की खरीद सही तरीके से नहीं हो रही खरीद के दौरान नमी ज्यादा बता देते हैं।
विज्ञापन


हैफेड के नमी मापक यंत्र में मिली गड़बड़ी
किसानों की समस्या सुनने के बाद डीसी विनय सिंह ने मंडी का दौरा किया। इस दौरान डीसी ने मौके पर पहुंचकर हैफेड एजेंसी के नमी मापक मीटर चेक किया तो मीटर में गड़बड़ मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed