फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will reach from Jind to gherao the mini secretariat in CM City today: Satbir

आज सीएम सिटी में लघु सचिवालय के घेराव के लिए जींद से पहुंचेंगे किसान: सतबीर

Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers will reach from Jind to gherao the mini secretariat in CM City today: Satbir
खटकड़ टोल पर पहुंचे विभिन्न गांवों से किसान। संवाद - फोटो : Jind
खटकड़ टोल पर किसानों का धरना सोमवार को 255वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रामनिवास छात्तर व टेकराम छापड़ा ने की।
विज्ञापन

खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत में हरियाणा प्रदेश से सबसे अधिक भागीदारी जींद जिले की रही। 7 सितंबर को सीएम सिटी करनाल में होने वाले लघु सचिवालय के घेराव में जींद जिले से ज्यादा से ज्यादा किसान, युवा व महिलाएं हिस्सा लेंगी। करनाल जिले में किसानों पर हुए लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हुई थी। लाठीचार्ज के बाद जो मांग की गई थी, उनको पूरा करने का समय छह सितंबर का दिया गया था।

सतबीर ने कहा कि मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत में 36 बिरादरी के लोग पहुंचे। यहां पर जगह-जगह पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा भंडारे लगाए गए थे। उनके द्वारा वहां पर पहुंचने वाले किसानों पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के भाईचारे की यह महापंचायत गवाह बनी। देश के इतिहास की सबसे बड़ी महापंचायत हुई, जिसमें लाखों लोग पहुंचे। यह केंद्र सरकार को किसान व मजदूर का संदेश है कि जो आंखें बंद किए केंद्र सरकार सोई है वह अपनी नींद खोल कर कृषि कानूनों को रद्द करे व एमएसपी पर कानून बनाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के जो भी विधायक, मंत्री व नेता लोगों के बीच भाईचारे को खराब करने के लिए आते हैं उनका जोरदार विरोध किया जाएगा। जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक दोनों पार्टियों के नेताओं, विधायकों व मंत्रियों का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सूबेदार बलबीर सिंह, कैप्टन रणधीर चहल, बिजेंद्र सिंधु, कैप्टन भूपेंद्र जागलान, कुलबीर मलिक, जयप्रकाश, संदीप चहल व सुशील नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed