फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmers will not be afraid of any case

किसान किसी मुकदमे से डरने वाले नहीं, भाईचारे से चलाएंगे आंदोलन

Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmers will not be afraid of any case
पत्रकारों से बातचीत करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Jind
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कैप्टन भूपेंद्र सिंह जागलान ने कहा कि किसान किसी मुकदमे से डरने वाले नहीं, भाईचारे से आंदोलन चलाते रहेंगे। जबकि आंदोलन कर रहे हैं तो मुकदमे भी दर्ज होंगे। उन्होंने ये टिप्पणी बुधवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में प्रदेश का भाईचारा खराब करना चाहती है। लेकिन इस साजिश में भाजपा-जजपा को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, सतबीर बरसोला ने कहा कि जहां कहीं कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, यदि वहां पर बिना बैनर व भाषणबाजी के भाजपा-जजपा नेता आएंगे तो उसका विरोध नहीं किया जाएगा। किसी के घर चाय-पानी व शादी समारोह में आने पर भी विरोध नहीं किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बुधवार को जींद में कई जगह भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई गई। वह कई कार्यक्रमों में गए और वहां की स्थिति देखी। किसी भी कार्यक्रम में कोई राजनीतिक भाषणबाजी व बैनर नहीं लगा मिला, इसलिए किसी भी कार्यक्रम का विरोध नहीं किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि भगवान वाल्मीकि किसी एक जाति या धर्म के पूजनीय नहीं, बल्कि सभी धर्मों व जातियों के पूजनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed